Wednesday 11th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: मझेड़ा के जंगल में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।

उत्तराखंड:प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई :मुख्य सचिव

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत चम्पावत के बेलखेत में बनेगा 85 मीटर लंबा झूला पुल

अल्मोड़ा: पत्रकारिता का गिरता स्तर लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी: संजय पांडे

चंपावत:गैस आपूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान हेतु प्रशासन जारी किए हेल्पलाइन नंबर

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गैस आपूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान हेतु प्रशासन जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 11, 2026

गैस आपूर्ति से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

जनपद चम्पावत में घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति एवं उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा महत्वपूर्ण संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था सक्रिय रखी गई है।यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या, कालाबाजारी अथवा अन्य कोई शिकायत हो तो वे तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05965-230703 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त नागरिक 7895318895 (व्हाट्सएप) तथा 7579060090 नंबर पर भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना इन नंबरों पर दें, जिससे संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।साथ ही नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आवश्यक होने पर ही गैस सिलेंडर लेने की अपील की है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से गैस उपलब्ध हो।

जरूरी खबरें