Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : चंपावत:प्रशासन बना संवेदना का सेतु डीएम के सहयोग से दिव्यांग हिम्मत सिंह को मिले कंप्यूटर

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 4, 2025

प्रशासन बना संवेदना का सेतु डीएम के सहयोग से दिव्यांग हिम्मत सिंह को मिले कंप्यूटर

दिव्यांग हिम्मत सिंह को जिलाधिकारी के प्रयासों से मिले 4 कंप्यूटर सेट, अब देंगे गरीब युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद चम्पावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में प्रशासन न केवल प्रशासनिक स्तर पर बल्कि भावनात्मक रूप से भी आमजन की सेवा में तत्परता से कार्य कर रहा है।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान ग्राम रिखोली निवासी दिव्यांग हिम्मत सिंह सिंगवाल (पुत्र श्री हरीश सिंह सिंगवाल), जो दिव्यांग सेवा केंद्र, देवीधुरा का संचालन करते हैं, ने गरीब युवक-युवतियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने हेतु कंप्यूटर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।उनकी भावनाओं को सम्मान देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तुरंत विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में उपलब्ध पुराने अथवा अप्रयुक्त कंप्यूटरों को श्री हिम्मत सिंह को उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के इस संवेदनशील पहल पर विभागों ने तत्परता दिखाते हुए कुल चार कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराए।आज तीन कंप्यूटर सेट प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पंकज तिवारी द्वारा देवीधुरा स्थित हिम्मत सिंह सिंगवाल के संस्थान में सौंपे गए। इस पुनीत कार्य में आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल एवं जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह का विशेष सहयोग रहा। इससे पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने एक कंप्यूटर सेट पहले ही प्रदान किया जा चुका है। हिम्मत सिंह सिंगवाल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वे वर्ष 2020 से दिव्यांग सेवा केंद्र, देवीधुरा का संचालन कर रहे हैं। उन्हें वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वे गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देते हैं तथा प्रत्येक शनिवार को सामान्य ज्ञान का विशेष सत्र भी संचालित करते हैं।

जरूरी खबरें