रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बरेली से लोहाघाट आ रही रोडवेज बस का बीच सड़क में करंट गायब चंपावत बस स्टेशन में हुई खड़ी। यात्रियों की फजीहत।
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 30, 2026
बरेली से लोहाघाट आ रही रोडवेज बस चंपावत बस स्टेशन में खराब। यात्रियों की फजीहत।

2 दिन पूर्व भी मांनेश्वर में हुई थी खराब।

उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो की बसों का बीच रास्ते मे खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर से बरेली से लोहाघाट की ओर आ रही रोडवेज बस तकनीकी खामी आने से चंपावत बस स्टेशन में खड़ी हो गई जिस कारण यात्रियों को बारिश में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। चालक नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक रोडवेज बस मे करंट आने से खराबी सामने आई है। बस मैं तेरा सवारियां थीं जिन्हें दूसरी बस से लोहाघाट की ओर भेजा गया। फिलहाल बस चंपावत बस स्टेशन खड़ी है। तीन दिन पूर्व भी यही बस लोहाघाट से बरेली जाते समय मात्र 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद तकनीकी खामी आने से मांनेश्वर में खड़ी हो गई थी। बस में सवार 26 यात्रियों को दूसरी बस के जरिए गंतव्य की ओर भेजा गया था। बसो के लगातार बीच सड़क में खराब होने से यात्रियों में गहरी नाराजगी है। यात्रियों ने कहा आए दिन परिवहन निगम की बसे बीच रास्ते मे खराब हो रही है जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। यात्रियों ने कहा पुरानी खटारा बसों को परिवहन निगम यात्रियों की जान से खिलवाड़ करता हुआ सड़कों में दौड़ा रहा। परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो को नई बसों की सख्त आवश्यकता है पर सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। तो उन लोगों ने कहा परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो की कार्यशाला में टेक्नीशियनो व स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी के चलते यह समस्याएं सामने आ रही है। लोगों ने सरकार से लोहाघाट डिपो को नई बसें, तकनीकी कर्मचारी व भरपूर स्पेयर पार्ट्स देने की मांग की है।
विज्ञापन