Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसडीएम रोड में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त एक ही परिवार के 5 घायल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 4, 2026

एसडीएम रोड में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त एक ही परिवार के 5 घायल

सूखीढांग-डांडा-मीडार रोड मे सुकमी में ऊपर रोड से नीचे रोड में गिरी बोलेरो चंपावत जिले की एसडीएम (सूखीढांग-डांडा-मीडार) रोड मे बुड़म सुकमी में बोलोरो जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर दत्त जोशी ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि सभी चोटिल लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है।सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर दत्त ने बताया कि आज 4 जनवरी दोपहर में नानकमत्ता से रमक जा रही एक बोलरो कार एसडीएम रोड पर सूखीढांग से लगभग 20 किमी दूर बुड़म सुकमी के पास अनियंत्रित होकर ऊपर रोड से दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे की सड़क में पहुंच गई। हादसे में मोहन चंद्र भट्ट (42) पुत्र केशव दत्त, प्रेम बल्लभ जोशी (65) पुत्र डुंगर देव, प्रियांशु (13) पुत्र मोहन चंद्र, चंद्रबल्लभ जोशी (74) पुत्र खिमानंद और देवकी देवी (68) पत्नी चंद्रबल्लभ जोशी निवासी रमक घायल हो गए। टांण के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर गड़कोटी की सूचना पर आपात सेवा 108 की एंबुलेंस से घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार किया गया। लोगों ने कहा एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।

जरूरी खबरें