Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चंपावत:त्योहारी सीजन क़रीब लेकिन टनकपुर- पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क रात में बंद होने से दिक़्क़तों का सामना कर रहे घर आने वाले प्रवासी।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 8, 2025
त्योहारी सीजन क़रीब लेकिन टनकपुर- पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क रात में बंद होने से दिक़्क़तों का सामना कर रहे घर आने वाले प्रवासी। चम्पावत जनपद में टनकपुर से लेकर पिथौरागढ़ तक बनी ऑल वेदर सड़क सिर्फ़ नाम की ऑल वेदर बन कर रही है।मानसून वर्षा को देखते हुए पिछले वर्ष रात्रि परिचालन बंद किया था लेकिन लगता है स्थानीय प्रशासन अपना आदेश वर्षा काल समाप्त होने के बाद संशोधित करना भूल गया है जिसका असर सड़क में सफ़र करने वाले लाखों लोगो पर पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगो ने कहा कि मानसून काल के बाद शीतकाल भी समाप्त हो गया है अब न भारी वर्षा का डर है और न पाले का लेकिन रात में सड़क बंद होने से समय नष्ट हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि होली में हज़ारों प्रवासी अपने घर आते हैं और होली के बाद नवरात्र समेत अन्य पर्व आयेंगे। लोगों ने कहा कि कुछ महीनों पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने एक जनसभा में कहा था सड़क रात भी खोली जाएगी लेकिन कुछ समय तक आदेश का पालन हुआ लेकिन बरसात में फिर से रात्रि परिचालन बंद हो गया।क्षेत्र के लोगों ने वर्तमान समय को देखते हुए टनकपुर से पिथौरागढ़ तक रात में सड़क खोलने की माँग उठायी है। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से इसका संज्ञान लेते हुए मानसून काल आने तक सड़क को रात्रि परिचालन शुरू करने की माँग की है जिससे होली एवं नवरात्र सीजन को देखते हुए आने वाले लोगो का सफ़र आरामदायक और निर्बाध गति से हो सके। वही अपने लोहाघाट दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा वह जल्द अधिकारियों को ऑल वेदर सड़क को रात में भी संचालित किया जाएगा  जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े

जरूरी खबरें