Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले बगवाल मेले( पाषाण युद्ध) के सफल संचालन हेतु अंतिम तैयारी बैठक माँ वाराही धाम देवीधुरा में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में हुई संपन्न 16 अगस्त से 26 अगस्त तक कुल 11 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 5, 2024
मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले बगवाल मेले(पाषाण युद्ध के सफल संचालन हेतु अंतिम तैयारी बैठक माँ वाराही धाम देवीधुरा में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में हुई संपन्न 16 अगस्त से 26 अगस्त तक कुल 11 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा मेले का मुख्य आकर्षण फल फूलों से खेले जाने वाला बगवाल मेला (पाषाण युद्ध) 19 अगस्त को होगा।  उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध माँ वाराही धाम में बगवाल (असाड़ी) मेला-2024 के सफल संचालन हेतु बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विधुत व्यवस्था, वाहन पार्किंग व सफाई आदि विभिन्न व्यवस्थाओ पर चर्चा की गई।  जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ी कटान हेतु लोनिवि और जिला पंचायत को कार्य को 12 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस चौकी में स्थापित करने के निर्देश दिए। मेला अवधि में यातायात व्यवस्था हेतु विभिन्न स्थानों तथा मार्गो में कुल 6 बैरियर लगाए जाएंगे विभिन्न स्थानों में अस्थाई वाहन पार्किंग बनाई जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था ठीक बनी रहे। जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान मेला प्रारंभ होने से पूर्व चलाए जाने के निर्देश जिला पंचायत को दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान 25 सफाई कर्मचारी मेला क्षेत्र में नियमित रूप से तैनात रहेंगे।मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था के साथ ही दो अतिरिक्त चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ व पर्याप्त मात्रा में दवा, एंबुलेंस की तैनाती करने के साथ साथ एक दिन रक्त शिविर लगाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य मेला (पाषाण युद्ध) जो 19 अगस्त को होगा उस दिन अतिरिक्त चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ तथा मोबाइल वैन भी तैनात रहेगी। उन्होंने मेला क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में समिति की मांग के अनुरूप दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर आदि की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दुग्ध विभाग को दिए।  उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मेला अवधि के दौरान पेयजल तथा कार्मिकों की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही उन्होंने 9 अगस्त तक सभी खराब हैंडपंपों की जांच करते हुए मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिस पर ईई जल संस्थान ने अवगत के कि मेला अवधि में आवश्यकतानुसार कार्मिकों की तैनाती की जा रही है तथा पार्किंग स्थलों के साथ ही जगह जगह अस्थाई स्टेंड पोस्ट लगाए जा रहे है। साथ ही खराब हो रहे हैंड पंपों की भी मरम्मत कराई जा रही हैं।    उन्होंने लोनिवि को मेला प्रारंभ होने से पूर्व सड़क, नाली आदि की सफाई तथा मरम्मत और पेंटिंग आदि कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मेला अवधि के दौरान सभी मार्गों में जेसीबी मशीन तैनात करने के निर्देश दिए व सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा की झाड़ी कटान व पैदल रास्तों की सफाई और मरम्मत का कार्य भी मेला प्रारंभ होने से पूर्व ही करा लिया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने क्षेत्र की सभी सड़क मार्गों में जहां-जहां गड्ढे हुए हैं, उन स्थानों में इंटरलॉकिंग टाइल्स को लगाए जाने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिए।जिलाधिकारी ने मेले के दौरान हल्द्वानी और लोहाघाट से अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाने हेतु उत्तराखंड परिवहन निगम को दिए।जिलाधिकारी ने मेले के दौरान समाज कल्याण विभाग को कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही 21 अगस्त को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हेतु निर्देश दिए।मेला अवधि के दौरान शिक्षा युवा कल्याण एवं खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेलकूद, सामान्य ज्ञान, साहसिक आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएगी, जिस हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मेला क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए, साथ ही उन्होंने सभी भवनों की मरम्मत किए जाने के भी निर्देश दिए जिन्हें आवास के रूप में उपयोग में लिया जाएगा। मेला अवधि में उचित विद्युत व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल तथा उरेडा को निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इस हेतु वैकल्पिक व्यवस्था पूर्व ही कर ली जाए। उरेडा विभाग को मेला परिसर में खराब पड़ी सोलर लाईट को ठीक करने के साथ ही 12 अगस्त तक 5 हाई मास्ट लाईट मेला क्षेत्र व पार्किंग स्थलों में लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला पंचायत को मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र अंतर्गत लगने वाली दुकानों का पंजीकरण किए जाने तथा प्रत्येक दुकान के बाहर कूड़ादान अवश्य रखें जाने हेतु निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में शौचायलयों का निर्माण व पुराने शौचायलयों की सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों में अस्थाई शौचालय का निर्माण हेतु जिला पंचायत व पर्यटन विभाग को निर्देशित किया।बैठक में मेले के दौरान टेंट, विद्युत, रंग रोगन, बेरिकेटिंग आदि व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिस विभाग को जो दायित्व सौपा गया है उसको 12 अगस्त तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।बैठक में मेले के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अवगत कराया कि मेले के दौरान एक पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित होगा, प्रत्येक पुलिस कर्मी के पास वॉकी टॉकी सेट भी रहेगा। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में दो फायर वाहन तैनात रहेंगे।बैठक का संचालन उप जिला अधिकारी रिंकु बिष्ट तथा मंदिर समिति के हयाद सिंह द्वारा किया गया।बैठक में  विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, अध्यक्ष मंदिर कमेटी मोहन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सीओ वंदना वर्मा, संरक्षक मंदिर कमेटी लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मा0 सदस्य जिला पंचायत कानिकोट सीमा विश्वकर्मा, वाराही मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी, चार खाम साथ थोक के मा0 प्रधान, गहरवार खाम के त्रिलोक सिंह, वालिक खाम के बद्री सिंह, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र लमगड़िया, चम्याल खाम के गंगा सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें