Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: गरमपानी में खाई में गिरी कार चालक की मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, May 1, 2023
कार खाई में गिरी चालक की मौत पुलिस ने कब्जे में लिया शव। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 30 किलोमीटर दूर गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही जाँच भी शुरू कर दी है। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक के शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना चौकी पुलिस को गरमपानी के पास एक कार संख्या यूके 04 एम 1313 नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बरामद किया।बताया जा रहा है कि कार चालक के पास  ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ, जिसमें कार चालक की शिनाख्त अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला के रहने वाले कमल कुमार वर्मा पुत्र बीएल वर्मा के रूप में हुई। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।  कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं

जरूरी खबरें