Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: बद्रीनाथ के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार में गिरा बोल्डर बाल बाल बचे यात्री वाहन के उड़े परखच्चे

Laxman Singh Bisht

Tue, May 2, 2023
बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार पर अचानक पत्थर गिर गया। हादसे में कार सवार दोनों यात्री बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि पत्थर कार की पिछली सीट पर गिरा और दोनों आगे की सीट पर बैठे थे। गोविंदघाट थाना प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि बदरीनाथ से जोशीमठ आ रही श्रद्धालुओं की कार पर टैय्या पुल से गोविंदघाट के बीच अचानक पत्थर गिर गया। वाहन में सनी पराशर  और अनिल दोनों निवासी ए ब्लॉक कानपुर उत्तर प्रदेश सवार थे। दोनों आगे की सीट पर बैठे थे। जबकि पत्थर कार की पीछली सीट पर गिरा। जिस कारण दोनों की जान बच गई । अगर कोई पीछे की सीट पर बैठा होता या पत्थर आगे की सीट पर गिरता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

जरूरी खबरें