Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

सूचना

: लोहाघाट:पंचेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 वाहनों के कटे चालान एक वाहन सीज

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 20, 2024
पंचेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 वाहनों के कटे चालान एक वाहन सीज लोहाघाट( चंपावत) :एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्यवाही की है तथा कई वाहनों से कई फिल्मों को उतारा गया थाना कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आज मंगलवार को पंचेश्वर पुलिस द्वारा लोहाघाट- पंचेश्वर मुख्य सडक मार्ग में एसओ हेमंत सिंह कठैत- कोतवाली पंचेश्वर के निर्देश में सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया एसओ हेमंत सिंह कठैत ने बताया वाहन चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्रो की जांच की गई। एसओ ने बताया सघन वाहन चेकिंग के दौरान दोपहिया व चौपहिया वाहनो को चैक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही कि गई। तथा एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया जिनमे 1- ओवरलोडिंग -02 कोर्ट चालान, 2-बिना बीमा - 01 कोर्ट चालान, 3-प्रदुषण- 01 कोर्ट चालान, 4- बिना फिटनेस - 01 कोर्ट चालान, 5- दोषपूर्ण नंबर प्लेट - 05 संयोजन, 6- ब्लैक फ़िल्म - 02 संयोजन, 7- बिना हेलमेट - 02 संयोजन, 8- अन्य - 09 संयोजन, 09-बिना वैध DL / प्रपत्र - 01 मोटर सायकिल वाहन सीज कुल 06 चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किए गए हैं एवं कुल ₹9000/ संयोजन शुल्क वसूल किया गया है। एसओ हेमंत सिंह कठैत ने बताया सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है। एसओ ने कहा भविष्य में अभियान जारी रहेगा

जरूरी खबरें