Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

पाटी नगर पंचायत में हुआ शपथ ग्रहण । पहले नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यो ने ली शपथ

लोहाघाट से लाखों का सोना लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली में गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत पुलिस की भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा बनबसा मैं बड़ी कार्रवाई 10 लाख की हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 4, 2024
चंपावत पुलिस की भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा बनबसा मैं बड़ी कार्रवाई 10 लाख की हिंदू देवी देवताओं की मूर्तियों के साथ तस्कर गिरफ्तार एसपी चंपावत अजय गणपति, के निर्देश पर जनपद चम्पावत के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत लगने वाली भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी व अवैध गतिविधियों की रोकथाम* करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।एसपी के निर्देश पर सोमवार को चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा* क्षेत्र मे लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष बनबसा के पर्यवेक्षण मे उ0नि0 ललित पाण्डेय चौकी प्रभारी शारदा बैराज व उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह खड़ायत,* प्रभारी AHTU के नेतृत्व मे चौकी शारदा बैराज एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा वाहन चैंकिग के दौरान नेपाल राष्ट्र से भारत में आये वाहन कैंटर UP14 KT 0757* को चैकिंग हेतु शारदा बैराज चौकी के पास रोका गया। जिसे चालक नवरत्न पुत्र बज्जू सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी- मीरपुर हिंद, थाना - लोनी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश चला रहा था । उपरोक्त कैंटर जिसे पिछली साइड से पूर्णतया लॉक्ड किया हुआ था लॉक खोलकर चैक किया गया तो कैंटर के पिछले हिस्से से 01 गत्ते की पेटी और काले रंग के बड़े बैग में से पीतल / तांबा धातु की भगवान बुद्ध की मूर्तियां, हिंदू देवी की प्रतिमाएं, बौद्ध स्तूप, कुल- छोटी-बड़ी 158 मूर्तियां बरामद* हुई। जिस संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गई तो, इसके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया और न ही बरामदा उपरोक्त सामान के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत किए गये । बरामदा माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत- लगभग ₹10 लाख* होना प्रकाश में आया है।* पुलिस ने बरामदा मूर्तियो व कैंटर को कब्जे पुलिस लेकर रिपोर्ट तैयार की गई एवं नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु समस्त बरामदा माल मय सीजर रिपोर्ट व वाहन चालक नवरत्न उपरोक्त को कस्टम विभाग, बनबसा के सूपुर्द किया गया । पूछताछ में कैंटर चालक द्वारा बताया कि वह आज सुबह लगभग 8:30 बजे भारत से नेपाल कपड़े का सामान लेकर गया था । वापसी में जब वह गड्डा चौकी, नेपाल राष्ट्र, भंसार* के पास पहुंचा तो वहां उसे बनबसा जनपद चंपावत निवासी शमसुल (जोकि बनबसा में ट्रान्सपोर्ट का काम करता है) नामक व्यक्ति मिला जिसे वह पहले से ही जानता है । शमसुल ने ही उसे उक्त सामान बॉर्डर पार करने के लिए दिया था । पूछताछ में प्रकाश में आये शमसूल नामक व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । बरामदा माल मे 1-शाक्य देव मूर्ति---(01)2-हिंदू देवी की मूर्तियां -(13)3-भगवान गौतम बुद्ध मूर्तियां -(02)4-बौद्ध स्तूप--05 (बड़ी मूर्तियां)5-बौद्ध स्तूप--05 ,(मीडियम साइज)6-बौद्ध स्तूप 12 (छोटा साइज)7-गुरु प्रतिमा गौतम बुद्ध-- (20)8-गौतम बुद्ध मूर्तियां---(100)9-(एक वाहन कैंटर उपरोक्त)बरामदा माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत- लगभग ₹10 लाख रुपए आकी जा रही है पुलिस टीम मे उ0नि0 ललित पांडेय, प्रभारी चौकी शारदा बैराज बनबसा ,उ0नि0 सुरेंद्र सिंह खड़ायत, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बनबसा,HC रघुनाथ गोस्वामी ,HC जगबीर सिंह,HC पूरन सिंह,HC परमजीत सिंह,HC विनोद कुमार (जल पुलिस),देवेंद्र गोस्वामी (जल पुलिस)शामिल रहे

जरूरी खबरें