रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में धूमधाम से मनाया गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 10, 2025
..चंपावत में धूमधाम से मनाया गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती
ऑडिटोरियम हाल में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
जिले में में कई कार्यक्रमो का हुआ आयोजन
चंपावत जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान गोरलचौड़ मैदान के समीप पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए आधुनिक भारत के लिए उनके कार्यों की सराहना की गई। बुधवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मैदान स्थित ऑडिटोरियम हाल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। आयोजन समिति के संयोजक शंकर दत्त पाण्डे ने कहा कि पंत का अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष और हिंदी भाषा के विकास में अविस्मरणीय योगदान समस्त देशवासियों की ओर से सदैव याद रखा जाएगा। भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत ने जो हमारी आजादी से लेकर अंग्रेजों की यातनाएं सही हैं वो आज भी हमें अंदर से झगझोर कर देती हैं। कहा कि अंग्रेजों ने उन पर बहुत कष्ट दिए । जिसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनाने होने के साथ ही वह एक आदर्श कुशल प्रशासक थे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की आज पूरे जिलेभर में 138 वीं जयंती को धूमधाम से मना रहे हैं।
जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता व स्वच्छता कार्यक्रम मुख्य है। इस दौरान कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सीएमओ डॉ देवेश चौहान, डॉ वीसी जोशी, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, अमरनाथ वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी, भागवत चौधरी सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।