Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

सूचना

Color Heading... : लोहाघाट व चंपावत में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज बहनों ने की भाइयों की पूजा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 23, 2025

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज बहनों ने की भाइयों की पूजा।

विशेष रूप से तैयार किए गए चूड़ों से किया भाइयों के सर का पूजन। लंबी उम्र की कामना। चंपावत जिले में आज काफी धूमधाम के साथ भाई बहन के प्यार के प्रतीक भाई दूज पर्व को मनाया गया ।बहनों ने विशेष रूप से तैयार किए गए धान के चूड़ों व दूब से अपने भाइयों के सर का पूजन किया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाई दूज पर बहने अपने-अपने मायके आई हुई है जहां भाइयों के द्वारा उनका खूब आदर सत्कार किया जा रहा है भाइयों के द्वारा बहनों को उपहार दिए गए। क्षेत्र के पंडित श्याम दत्त मुरारी ने बताया भाइयों के पूजन के लिए पर्वतीय क्षेत्र में धान को भूनकर तथा ओखला में कूट कर विशेष चूड़े तैयार किए जाते हैं ।जिनसे बहने अपने भाइयों के सर को पूजती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है।

उन्होंने बताया मान्यता है आज मृत्यु के देवता यमराज भी अपनी बहन यमुना से मिलने जाते हैं और यमुना के द्वारा अपने भाई यमराज से वचन लिया जाता है भाई दूज के दिन किसी भाई की अकाल मृत्यु ना हो। लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र में आज भाई दूज पर्व को काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।ग्रामीण क्षेत्र में भाई दूज को लेकर काफी रौनक देखने में नजर आ रही है। कई जगह मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

जरूरी खबरें