Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी निकाली पेंशन आक्रोश रैली

लोहाघाट:नारी शक्ति बंदन बिल का विरोध कर कांग्रेस व विपक्षी दलों ने की लोकतंत्र की हत्या :मथुरा दत्त जोशी

बाराकोट:जंगल की आग पर फायर ब्रिगेड लोहाघाट ने पाया काबू गांव को बचाया सुरक्षित

बाराकोट:सीडीओ ने बोतड़ी क्षेत्र का किया दौरा। सीएम घोषणा के रामेश्वर घाट के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

पाटी:डीएम के निर्देश पर खुली बास बसवाड़ी पाटी सड़क 4 साल बाद दौड़े वाहन।32 किलोमीटर की दूरी घटकर हुई मात्र 7 किलोमीटर

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:सीडीओ ने बोतड़ी क्षेत्र का किया दौरा। सीएम घोषणा के रामेश्वर घाट के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

सीडीओ ने बोतड़ी क्षेत्र का किया दौरा। सीएम घोषणा के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं को घाट में मिलेगी बेहतरीन सुविधाएं।

बाराकोट।चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के बोतड़ी क्षेत्र का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 जी0एस 0खाती के द्वारा दौरा किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा एवं अन्य विकास कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रमुख आस्था के केंद्र रामेश्वर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैदान निर्माण, रामेश्वर घाट की मरम्मत, टीन सेड निर्माण ,अंतिम संस्कार स्थल, क्रिया स्थल का निर्माण, घाट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कार्य होने है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा यह चंपावत जिले का प्रमुख आस्था का केंद्र है।जहा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार विभिन्न विकास कार्य किया जा रहे हैं।

उन्होंने बताया उनके द्वारा सभी अधिकारियों को निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने तथा गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश कुमार उपाध्याय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक बिष्ट ,ग्राम प्रधान बोतोडी दीपक सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें