Tuesday 24th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत में नन्हें बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने मोहा मन

चंपावत:सुचारू गैस वितरण व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत, पैनिक न करें: जिला पूर्ति अधिकारी

पिथौरागढ़:जोलजीवी मे लोहे के पाइप से पीट-पीटकर निर्मम हत्या जंगल ठिकाने लगाया शव ।

बाराकोट:यूपीएससी में 69 रैंक हासिल करने वाले अनुज के गृह क्षेत्र में आने पर स्वागत की जोरदार तैयारी।

देहरादून में छात्र गुटों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत। तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:यूपीएससी में 69 रैंक हासिल करने वाले अनुज के गृह क्षेत्र में आने पर स्वागत की जोरदार तैयारी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

यूपीएससी में 69 रैंक हासिल करने वाले अनुज के गृह क्षेत्र में आने पर स्वागत की जोरदार तैयारी।

यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 69 रैंक हासिल करने वाले जिले के बाराकोट ब्लॉक के छुलापे गांव निवासी अनुज पंत कल 25 मार्च को अपने गृह क्षेत्र छुलापे आ रहे। अनुज के अपने गृह क्षेत्र आने पर ग्रामीणों के द्वारा झिरकोनी ग्राम प्रधान नवीन जोशी के नेतृत्व में उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है। ग्राम प्रधान नवीन जोशी ने बताया अनुज ने पूरे प्रदेश के साथ-साथ अपने गृह क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके यूपीएससी परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र आने पर ग्रामीणों के द्वारा स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है।

वही अनुज पंत के लोहाघाट पहुंचने पर नगर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। अनुज के साथ उनके पिता दिनेश चंद्र पंत व उनकी माता भी आ रही है। आईएएस अनुज के स्वागत के लिए पूरा क्षेत्र उत्सुक है। खासकर युवा वर्ग।

जरूरी खबरें