Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:डीएम के निर्देश पर बिसराड़ी में सुअरों के द्वारा नष्ट की गई आलू की खेती का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 2, 2026

डीएम के निर्देश पर सुअरों के द्वारा नष्ट की गई आलू की खेती का अधिकारियों ने किया निरीक्षणबाराकोट। चंपावत जिले के बाराकोट विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बिसराडी और ग्राम पंचायत काकड़ के जिंडी में जंगली सुअरो ने आतंक मचाया हैं।जिसमें सबसे ज्यादा सब्जी उत्पादन के लिए पहचाना जाने वाला क्षेत्र जिन्डी और बिसराडी है ।लेकिन इस बार सुअरो ने जिन्डी और बिराराडी में आलू की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सुअर आए दिन खेतों में बोई फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं । जिस कारण किसान निराश हैं। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली ने बताया कि गांव के किसान दिनेश सिंह चौधरी, गणेश सिंह चौधरी, पुष्कर सिंह, मदन सिंह, मान सिंह, प्रकाश सिंह आदि की आलू की फसल को सूअरों ने खोद कर बर्बाद कर दी है। उन्होंने प्रशासन से किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने तथा सूअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी ।बगोली ने कहा किसान महंगे दामों में आलू का बीज खरीदकर कर लगाते हैं। यह फसल उनकी आजीविका का जरिया हैजेस्ट प्रमुख के नेतृत्व में ग्रामीण मामले की शिकायत लेकर जिलाधिकारी चंपावत के पास पहुंचे थे तथा जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शुक्रवार को बिसराड़ी ग्राम पंचायत में सुअरों के द्वारा आलू की फसल के नुकसान का जायजा लेने वन विभाग ,कृषि विभाग ,उद्यान विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया।

जरूरी खबरें