रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:बेडाओड में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत।
Laxman Singh Bisht
Fri, May 8, 2026
बेडाओड में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बेडाओड में अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक बेडाओड निवासी प्रकाश चंद्र पुत्र नाथूराम पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे ।जिनके द्वारा कल गुरुवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद ग्रामीण उपचार के लिए तत्काल उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए । लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई थी ।

डॉक्टर दिव्यांशी के द्वारा मृतक की जांच की गई थी। एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज शुक्रवार को पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई तथा सव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टर बोहरा व डॉक्टर सावनी के द्वारा किया गया। मृतक प्रकाश चंद्र के तीन बच्चे हैं ।उनकी मौत गांव में शोक की लहर छा गई है।