रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।
Laxman Singh Bisht
Wed, Jul 29, 2026
मां भगवती की रथ यात्रा के साथ मऊ महोत्सव का हुआ भव्य समापन।

सैकड़ो भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद।

चंपावत जिले के विकास खंड बाराकोट के मऊ में मां भगवती की रथ यात्रा के साथ तीन दिवसीय मां भगवती पूर्णिमा महोत्सव का समापन हो गया है। इस दौरान मऊ गांव से मां भगवती मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ भव्य देवीरथ यात्रा निकली गई। बुधवार को सुबह से ही मऊ के मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना का दौर चला। शाम को करीब चार बजे मऊ गांव से देवीरथ उबड़ खाबड़ रास्तों से होते हुए करीब ढाई किलोमीटर चढाई पार करता हुआ। मऊ के भगवती मंदिर तक पहुंचा जहां देवी रथ के द्वारा मंदिर की परिक्रमा की गई। रथ के पीछे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी ।देवीरथ में भगवती के रुप हरीश सिंह अधिकारी ने भक्तों को आर्शीवाद दिया। महिलाओं और पुरुषों ने मां के जयकारे लगाए। इससे पूर्व पुरोहित जगदीश चन्द्र जोशी ने मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना संपादित की। महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी ने बताया कि आने वाले वर्षों में महोत्सव को भव्य रुप दिया जाएगा। मेले में सहयोग पर पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर, कुंदन सिंह अधिकारी, गणेश सिंह भंडारी, दिवान सिंह अधिकारी, जोत सिंह अधिकारी, रिंकू अधिकारी, जगत सिंह अधिकारी, निर्मल अधिकारी आदि रहे।