Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:लड़ीधूरा महोत्सव 2025 का 3 अक्टूबर को विधायक अधिकारी करेंगे उद्घाटन ।कार्यकर्ता जुटे तैयारियो मे।में

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

लड़ीधूरा महोत्सव 2025 का 3 अक्टूबर को विधायक अधिकारी करेंगे उद्घाटन कार्यकर्ता जुटे तैयारी मेंबाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव की तैयारी में लड़ीधूरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के कार्यकर्ता जोर शोर से जुट गए हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध महोत्सव का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2025 को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी करेंगे। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले महोत्सव में संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड सरकार से 4, नॉर्थ जून कल्चर सेंटर पटियाला से 2, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से 2 एवं गीत एवं नाट्य प्रभात भारत सरकार से 2 दलों की प्रस्तुति प्राप्त हुई है। यह सांस्कृतिक दल देश की विविध संस्कृति के रंग रूप की प्रस्तुति लड़ीधूरा महोत्सव 2025 के मंच में देंगे।महोत्सव में सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच में जिलाधिकारी चंपावत का धन्यवाद ज्ञापित किया है। महोत्सव की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय जनता में अत्यधिक उत्साह है। अध्यक्ष जोशी ने समस्त क्षेत्र वासियों से महोत्सव को सफल बनाने हेतु सहयोग का करने का आवाहन किया है। महोत्सव की तैयारी में देवेंद्र सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, किशोर जोशी, रितेश वर्मा, बसंत लाल वर्मा, नैन सिंह अधिकारी, मदन मोहन जोशी, नमन जोशी, नवीन चंद्र जोशी, प्रदीप सिंह ढेक, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें