Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:जगदी शीला डोली का लड़ीधुरा मंदिर पहुंचने पर नगाड़ों की नौबत बजाकर किया गया स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 23, 2025

26 वे वर्ष में प्रवेश किया डोली यात्रा ने शुक्रवार को जगदीश शीला डोली बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधुरा मंदिर पहुंची। डोली के लड़ीधुरा मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र जोशी के दिशा निर्देश पर नगाड़ों की नौबत बजाकर तथा पुष्प वर्षा से डोली का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान पर क्षेत्र के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित रही। मंदिर में मौजूद सभी लोगों ने पुष्प वर्षा कर डोली की आरती उतारी तथा मां भगवती का आशीर्वाद लिया।इस दौरान देवडागरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।मालूम हो मां भगवती के भक्त उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नेथानी के द्वारा पिछले 26 वर्षों से जगदी शीला डोली यात्रा उत्तराखंड में निकाली जा रही है। डोली दूसरी बार मां लड़ी धुरा मंदिर पहुंची है। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नेथानी, मा काली के उपासक प्रताप सिंह ,भगवती के उपासक प्रकाश सिंह अधिकारी, मां भगवती के मुख्य सेवक लक्ष्मी दत्त जोशी ,योगेश जोशी, नवल जोशी ,संजय सिंह अधिकारी ,नमन जोशी, बसंत वर्मा, नंदा वल्लभ बगौली, उमेश्वर सिंह अधिकारी ,योगेश तिवारी ,कौस्तुभ अधिकारी ,सचिन जोशी , रमेश जोशी योगेश वर्मा, बसंत जोशी, रजत वर्मा व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा , लक्ष्मण सिंह, भागीरथ भट्ट, चिराग फर्त्याल व क्षेत्र की मातृशक्ति मौजूद रही।

जरूरी खबरें