Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

बाराकोट की प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में 4 मार्च को 4:30 बजे से खड़ी होली का गायन किया जाएगा। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष होली की छलोडी के बाद सांय 4:00 बजे से खड़ी होली है तुम तो भई तपवान कलिका कलयुग में अवतार लियो। तुम जय कली कल्याण करो, माई जय काली कल्याण करो होलि का गायन किया जाता है। इस वर्ष भी कल 4 मार्च 2026 को लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली का गायन किया जाएगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता से खड़ी होली में प्रतिभाग करने का आवाहन किया है। उन्होंने बताया बाराकोट क्षेत्र में गुलदार के आतंक के कारण होलीयो में रात्रि होली का रंग फीका पड़ा है।, होल्यार दिन छिपने के बाद होली में जाने से डर रहे हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्र की जनता से झुंड में होली में शामिल होने का आवाहन किया है।

जरूरी खबरें