रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:ओलावृष्टि ने बाराकोट के किसानों की तोड़ी कमर। प्रशासन की टीम ने लिया नुकसान का जायजा।
Laxman Singh Bisht
Fri, May 29, 2026
ओलावृष्टि ने बाराकोट के किसानों की तोड़ी कमर। प्रशासन की टीम ने लिया नुकसान का जायजा।
चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड में बृहस्पतिवार की शाम को हुई ओलावृष्टि से विकासखंड के कई ग्राम पंचायते प्रभावित हुई है । क्षेत्र के किसानों द्वारा अपने खेतों में शिमला मिर्च, बैगन , फ्रासबीन व टमाटर की खेती की गई थी जो ओलावृष्टि से पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसके अलावा फलों में आडू, खुमानी, प्लम, सेव ,आम लीची आदि के फल भी पूरी तरह नष्ट हो चुके है। देवी आपदा को देखते हुए आज शुक्रवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग ,उद्यान विभाग व कृषि विभागों द्वारा ग्राम पंचायत कोठरा, ग्राम पंचायत खोला सुनार ,संतोला व तडाग का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया गया ।जिसमें उन्होंने माना कि किसानों को देवी आपदा से 80% तक का नुकसान फल सब्जियों में अभी तक हो चुका है।
राजस्व विभाग कृषि विभाग व उद्यान विभाग तीनों विभागों द्वारा अपनी संयुक्त रिपोर्ट प्रशासन को भेजने तथा अन्य नुकसान का आकलन भेजा जा रहा है। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर व काश्तकार का नाम उपलब्ध कराने को कहा गया क्षेत्र में किसानों को होने वाले फल सब्जियों के नुकसान से उनकी आजीविका पर काफी असर पड़ा है किसान फल सब्जियों को बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे वह आज काफी मायूस है तथा प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ओलावृष्टि से संतोला के योगेश तिवारी ,हरीश तिवारी, दया किशन तिवारी ,उमेश तिवारी ,बाराकोट ग्राम पंचायत से राजू अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी बसंत सिंह अधिकारी ,नवीन सिंह अधिकारी ,तडाग ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान होशियार सिंह बोहरा ,कोठरा ग्राम पंचायत से मनोज थापा ,संजय थापा ,महिमन थापा ,भगवान सिंह थापा, रेखा थापा, सुमन थापा ,खोला सुनार से प्रदीप जोशी, शकर जोशी ,जगदीश जोशी ,जनार्दन जोशी आदि काश्तकारों को काफी नुकसान हुआ है ।

शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण टीम में राजस्व विभाग से राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार, उद्यान विभाग से उद्यान प्रभारी सुनील नाथ विजय नाथ व कृषि विभाग से कृषि सहायक अधिकारी विजय शर्मा आदि लोगों ने ग्राम पंचायतों का, स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया । काश्तकारों ने ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान का मुआवजा देने की प्रशासन से गुहार लगाई है।

