Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:लोहावती नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक व कर्मचारी निकाली पेंशन आक्रोश रैली

लोहाघाट:नारी शक्ति बंदन बिल का विरोध कर कांग्रेस व विपक्षी दलों ने की लोकतंत्र की हत्या :मथुरा दत्त जोशी

बाराकोट:जंगल की आग पर फायर ब्रिगेड लोहाघाट ने पाया काबू गांव को बचाया सुरक्षित

बाराकोट:सीडीओ ने बोतड़ी क्षेत्र का किया दौरा। सीएम घोषणा के रामेश्वर घाट के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:जंगल की आग पर फायर ब्रिगेड लोहाघाट ने पाया काबू गांव को बचाया सुरक्षित

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 26, 2026

जंगल की आग पर फायर ब्रिगेड लोहाघाट ने पाया काबू गांव को बचाया सुरक्षित

शनिवार की रात 8:30 बजे ग्राम ईजड़ा बाराकोट के समीप जंगल में भीषण आग लग गई जो तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थी।सूचना मिलते ही फायर स्टेशन लोहाघाट से टीम मय आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए जंगल की आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया तथा आग को गांव तक पहुंचने से पूर्व बुझाकर संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया। चंपावत पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जंगलों में आग न लगाए तथा जंगलों में आग लगने की सूचना तत्काल नजदीकी फायर स्टेशन अथवा आपातकालीन सेवा को दें। फायर टीम मे एलएफएम नीरज राणा, डीबीआर जगदीश सिंह, एफएम नारायण बोरा, एफडब्लू प्रतिभा, कोमल राणा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें