Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:लड़ीधुरा महोत्सव में प्रथम दिन एलीट चिल्ड्रन एकेडमी, बाराकोट का जलवा

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 4, 2025

..लड़ीधुरा महोत्सव में प्रथम दिन एलीट चिल्ड्रन एकेडमी, बाराकोट का जलवा बाराकोट। लड़ीधूरा महोत्सव में चल रही विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट के होनहारों का दबदबा रहा।विद्यालय के प्रबंधक राजू गड़कोटी ने बताया कि बाराकोट में चल रहे लड़ीधूरा महोत्सव की झांकी प्रतियोगिता में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी को द्वितीय स्थान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान प्राथमिक वर्ग कनिक कालाकोटी एवं प्रियांशु जोशी की जोड़ी प्रथम, सामान्य ज्ञान जूनियर वर्ग आदित्य अधिकारी एवं ईनेश सिंह की जोड़ी द्वितीय, सामान्य ज्ञान सीनियर वर्ग साक्षी गोस्वामी एवं अमन कालाकोटी की जोड़ी द्वितीय, चित्रकला प्राथमिक गुंजन अधिकारी प्रथम, चित्रकला जूनियर यशिका कर्कवाल द्वितीय, चित्रकला सीनियर मृदुल जोशी द्वितीय स्थान पर रहे हैं।गड़कोटी ने बताया कि विद्यालय सदैव ही नौनीहालों के विकास के लिए संकल्पित और वचनबद्ध रहते हुए नौनिहालों के विकास के लिए कार्य कर रहा है, विद्यालय के स्थापना का उद्देश्य ही कि ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे नौनिहालों को शहरी क्षेत्र की भांति शैक्षिक परिवेश और ज्ञान उपलब्ध कराया जा सके, इस हेतु विद्यालय के विद्वान शिक्षक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए नौनीहालों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ नवाचार से रूबरू कराते हुए उनके विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।इस दौरान सूरज राय, शिवानी बोरा नवल जोशी,रजनीश जोशी, रेनू सुतेड़ी, बबीता अधिकारी, वर्षा जोशी,पवन कुमार, गीता अधिकारी,गीतांजलि कोठारी, मनीषा मिश्रा, दीक्षा जोशी , शिवानी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें