Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में शैक्षिक भ्रमण

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 3, 2025

.नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में शैक्षिक भ्रमणचम्पावत गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आज शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा प्रक्रियाओं एवं केंद्र में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।अध्यापक सहजाद और हरिकांत शर्मा के मार्गदर्शन में पहुंचे छात्र-छात्राओं को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चल रहे सरकारी कार्यक्रमों से अवगत कराया।डॉ. कैलाश इजरवाल ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा प्रणाली की जानकारी दी। वहीं नर्सिंग अधिकारी ललिता नगरकोटी ने विद्यार्थियों को लेबर रूम, प्रसव प्रक्रिया और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।एचवी शांति देवी ने छात्रों को कोल्ड चैन प्रणाली एवं टीकाकरण से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्रदान की।भ्रमण के दौरान जोगेंद्र सिंह, दीपक जोशी, नवीन जोशी, मनीषा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें