Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: बाराकोट:दो दिन से लापता बुजुर्ग महिला का सव पनार नदी से बरामद 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
दो दिन से लापता बुजुर्ग महिला का सव पनार नदी से बरामद चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ कोठेरा तोक के आम खेत की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती देवी पत्नी रमेश चंद्र राय सोमवार को लापता हो गई थी ग्रामीणों के द्वारा बुजुर्ग महिला की हर जगह तलाश की जा रही थी पर उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया मंगलवार को भी ग्रामीणों के द्वारा दिन भर महिला की तलाश की गई और पुलिस को सूचना दी गई वहीं ग्रामीण बुजुर्ग पार्वती देवी के पनार नदी के तेज बहाव में बहने की आशंका को देखते हुए नदी किनारे तलाश कर रहे थे  बुधवार को एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व मे पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया कई घंटो की मेहनत के बाद  गांव से लगभग 2 किलोमीटर नीचे पनार से महिला के सव को पनार नदी से बरामद कर लिया है एसएचओ ने बताया सव बरामद कर लिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है जानकारी के मुताबिक सोमवार को महिला अकेले पनार नदी के पार चल रही कथा में शामिल होने जा रही थी इसी दौरान वह पनार नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई सर्च अभियान मेंएसएचओ अशोक कुमार,एसएसआई चेतन रावत, है0का0प्रकाश सिंह, का0अशोक पुरी तथा गिरीशजोशी, गोपाल जोशी ,मोहन जोशी ,प्रकाश जोशी, देव जोशी ,प्रकाश राय, भुवन शर्मा ,धीरज शर्मा ,परमानंद शर्मा ,हयात सिंह, महेंद्र नाथ, प्रेम थापा ,गोपाल राणा सहित कई ग्रामीण शामिल रहे

जरूरी खबरें