Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने टनकपुर से नांदेड एक्सप्रेस का किया शुभारंभ ।

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:राजू अधिकारी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर बाराकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 7, 2025

.राजू अधिकारी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर बाराकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने चंपावत जिले में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। बाराकोट के पूर्व प्रधान व प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रहे राजू अधिकारी को भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का पद दिए जाने पर बाराकोट क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी का इजहार किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा राजू अधिकारी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद दिए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हैं। कहा राजू अधिकारी भाजपा के एक कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आए हैं । भाजपा ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष का पद देकर उनका सम्मान किया है और पार्टी का कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। जिला उपाध्यक्ष का पद देने के लिए राजू अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत को धन्यवाद दिया कहा पार्टी ने जो उन पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे । मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल महरा ,वरिष्ठ भाजपा नेता टीका सिंह बोहरा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद लाल वर्मा , राजू गढ़कोटी सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

जरूरी खबरें