रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया धुआंधार चुनाव प्रचार।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 24, 2025
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया धुआंधार चुनाव प्रचार।
निकाली विशाल चुनाव रैली। सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे समर्थन
भाजपा प्रत्याशी की एक तरफ जीत का किया दावा
बाराकोट(चंपावत)। चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के फरतोला जिला पंचायत सदस्य सीट से प्रकाश सिंह मेहता के समर्थन में आज भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सांमत के दिशा निर्देश पर नौगांव रेगडू में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या मे मातृशक्ति, बुजुर्ग नौजवान व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए । सभी ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से 28 जुलाई को प्रकाश सिंह मेहता के चुनाव निशान कलम दवात पर मोहर लगाने की अपील की ।पार्टी जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने पार्टी समर्थित प्रत्याशी प्रकाश सिंह मेहता के समर्थन मे दो विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जिसमें उन्होंने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी प्रकाश मेहता मेहता को क्षेत्र के विकास व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने की अपील की।
भाजपा जिला अध्यक्ष सामंत ने प्रकाश मेहता की एक तरफ जीत का दावा किया। इस दौरान जिला पंचायत फ़र्तोला प्रभारी टीका सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, दीपक बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू अधिकारी, कैप्टन कल्याण सिंह मेहता ,नारायण सिंह फर्त्याल, गोपाल सिंह बोरा व भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।