Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट :बोतोड़ी में सरयू नदी में अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, पोकलैण्ड मशीन जब्त

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 4, 2026

बाराकोट बोतोड़ी में सरयू नदी में अवैध खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, पोकलैण्ड मशीन जब्ततहसीलदार बाराकोट भीम कुटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील बाराकोट अंतर्गत राजस्व निरीक्षक बाराकोट, राजस्व उप निरीक्षक बाराकोट एवं राजस्व उप निरीक्षक दयारोली द्वारा ग्राम–बौतड़ी, सरयू नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सरयू नदी के किनारे पीले रंग की पोकलैण्ड मशीन को अवैध खनन करते हुए पाया गया। राजस्व टीम को नदी में उतरते हुए देखकर पोकलैण्ड मशीन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।उक्त खनन पट्टे की देखरेख कर रहे संबंधित व्यक्ति से पोकलैण्ड मशीन द्वारा किए जा रहे खनन तथा वैध अभिलेखों के संबंध में पूछताछ किए जाने पर वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे।मौके के निरीक्षण में पाया गया कि पोकलैण्ड मशीन द्वारा आर०बी०एम० खनन किए जाने से 03 गड्ढे बनाए गए हैं। निरीक्षण के समय खनन किया गया आर०बी०एम० मौके पर उपलब्ध नहीं पाया गया तथा खनन क्षेत्र में सीमा स्तम्भ भी स्थापित नहीं पाए गए।उक्त कृत्य खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की संबंधित धाराओं का उल्लंघन पाए जाने पर अवैध खनन में संलिप्त पोकलैण्ड मशीन को नियमानुसार जब्त किया गया।

जरूरी खबरें