Saturday 30th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला पत्रकार संगठन ने पत्रकारिता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को किया सम्मानित

चंपावत:राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।

बाराकोट:कृषि विभाग ने पडासो सेरा में निशुल्क वितरित किया धान का बीज

देहरादून से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटरो के साथ लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे पूर्व विधायक फर्त्याल

चंपावत:फूंगर मे तार में फंसे गुलदार की ट्रेंकुलाइज कर वन विभाग ने बचाई जान। भेजा रेस्क्यू सेंटर।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा बाइक बरामद नेपाल निवासी आरोपी गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 30, 2026

बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा बाइक बरामद नेपाल निवासी आरोपी गिरफ्तार।

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर बनवास पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है । 28 मई को दिनेश कुमार गोयल द्वारा थाना बनबसा में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के आंगन से उनकी मोटरसाइकिल टीवीएस बाइक संख्या UK06BF-4059 चोरी कर ली गई है। तहरीर पर थाना बनबसा पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । मामले मे एसपी चंपावत रेखा यादव द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के थानाध्यक्ष बनबसा को आवश्यक निर्देश दिए गए।थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा लगातार मामले की जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। मामले में कल 29 मई को सूचना मिलने पर ग्राम लाटाखल्ला से नेपाल को जाने वाले कच्चे जंगल मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां अभियुक्त मिन ठगुन्ना पुत्र कृष्णा बहादुर ठगुन्ना निवासी वेदकोट नगर पालिका-10 ससैया, महेन्द्रनगर, कंचनपुर नेपाल उम्र 22 वर्ष को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तारी टीम मे थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा,उ0नि0 निर्मल सिंह लटवाल,अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह,का0 पंकज सजवान,हो0गा0 सूरज चन्द शामिल रहे।

जरूरी खबरें