रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद लोगों ने गले मिल एक दूसरे को दी शुभकामनाएं।
Laxman Singh Bisht
Thu, May 28, 2026
लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद लोगों ने गले मिल एक दूसरे को दी शुभकामनाएं।

अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों में पुलिस रही अलर्ट।

कुर्बानी स्थल में लगा पर्दा मस्जिदो पढ़ी गई नमाज।

सोशल मीडिया व नियम कानून तोड़ने वालों पर पुलिस की रही सख्त नजर।
लोहाघाट ।आज 28 मई को चंपावत जिले मे बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। तो वही चंपावत जिले में बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसपी चंपावत के निर्देश पर चंपावत पुलिस मस्जिदों को संवेदनशील स्थानों में तैनात रही। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई थी जिले की मस्जिदों व संवेदनशील स्थानों में पुलिस बल तैनात किया गया था । तथा सभी को नमाज सिर्फ मस्जिदों में पढ़ने व कुर्बानी खुले में न करने तथा कुर्बानी स्थल पर पर्दे लगाने तथा ड्रेनेज व्यवस्था कुर्बानी स्थल मे करने के निर्देश दिए गए है। तो वही जिले के लोहाघाट क्षेत्र में बकरीद को काफी हर्षोल्लाह व धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियो की भारी भीड़ रही। लोहाघाट की जामा मस्जिद कोली ढेक में हाफिज सज्जाद, ईदगाह में मौलाना जिया उल मुस्तफा तथा ख़ूना मलक मस्जिद में मौलाना गुलाम रसूल के द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई। तथा मस्जिदों में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाई दी। फिलहाल कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।