Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बागधारा हादसा:दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज चालक हिरासत में।

बागधारा हादसा:दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज चालक हिरासत में।

लापरवाही से वाहन चलाकर वाहन दुर्घटना करने के लगे आरोप। दुर्घटना में पांच लोगों की हुई है मौत।चंपावत जिले के बागधारा में 4 दिसंबर 2025 की देर रात लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बारात का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पांच बारातियों की मौके पर मौत हो गई थी तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को लोहाघाट थाने के थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया दुर्घटनाग्रस्त वाहन के चालक देवदत्त( 38 )पुत्र रामदत्त निवासी सल्ला भाटकोट शेराघाट के खिलाफ लोहाघाट थाने में लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में धारा 106/ 125 (क)(ख) तथा 281 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी चालक के खिलाफ नियमांनुसार कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो इस भीषण हादसे में मां बेटे सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की मजिस्ट्रेट की जांच के आदेश हो चुके है।

जरूरी खबरें