Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत जिले में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शुरू, सीओ ऑपरेशन ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Laxman Singh Bisht

Sun, May 7, 2023
  रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा को चंपावत जिले में प्रशासन के द्वारा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाया जा रहा है लोहाघाट परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट विजय गोस्वामी ने बताया कि जिले में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 801 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं गोस्वामी ने बताया परीक्षा अपराहन 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संपन्न करवाई जा रही है परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं वही सीओ चंपावत विवेक कुटियाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया सीओ कुटियाल ने बताया सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू है तथा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र मैं मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है इसके अलावा अभ्यर्थियों की गहनता से चेकिंग के साथ-साथ वीडियोग्राफी करी जा रही है सीओ कुटियाल ने बताया किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी थानों को अलर्ट मोड में रखा गया है तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाया जा रहा है परीक्षा को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है

जरूरी खबरें