Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत :आयुष्मान ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्राप्त की 22वीं रैंक डीएम ने दी शुभकामनाएं

चंपावत:रीठा साहिब मे गुलदार की खाल के साथ युवक गिरफ्तार। वन विभाग व पुलिस की कार्यवाही।

पीएम मोदी के नारी शक्ति बंदन पर राष्ट्र के नाम संबोधन पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया

लोहाघाट:अग्निशमन सेवा सप्ताह पर लोहाघाट में फायर ऑडिट व सुरक्षा प्रशिक्षण

लोहाघाट:शिशु/विद्या मन्दिर चमदेवल के वार्षिकोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में कल वृहद स्वच्छता अभियान प्रातः 8 बजे से जनभागीदारी की अपील।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 18, 2026

लोहाघाट में कल वृहद स्वच्छता अभियान आज प्रातः 8 बजे से जनभागीदारी की अपील।

वैली क्रिएशन की अपील पर लोहाघाट व्यापार मंडल अभियान में देगा सहयोग।

लोहाघाट नगर में कल प्रातः 8:00 बजे से वैली क्रिएशन की पहल पर लोहाघाट के बाड़ी गाड़ से डिग्री कॉलेज रोड तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित होगा।नगर क्षेत्र एवं आसपास स्थित देवदार वनों के संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं वन क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग इस अभियान से जुड़कर श्रमदान करें और लोहाघाट नगर की स्वच्छता एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। अभियान में वैली क्रिएशन की अपील पर लोहाघाट व्यापार मंडल के द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है।

जरूरी खबरें