Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चंपावत:युवा पत्रकार जगदीश तिवारी के आकस्मिक निधन के बाद पत्रकार संगठन ने आर्थिक सहायता की उठाई मांग/ कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 4, 2025
युवा पत्रकार जगदीश तिवारी के आकस्मिक निधन के बाद पत्रकार संगठन ने आर्थिक सहायता की उठाई मांग चंपावत जिले के  टनकपुर में बीते दिनों युवा पत्रकार जगदीश तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने परिजनों को आर्थिक मदद की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेज है।मंगलवार को संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के नेतृत्व में सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्रकार के परिजनों को परिजनों के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। इस संबंधन में चंपावत जिला पत्रकार संगठन ने एक शानदार मुहिम उठाई है। बीते 19 फरवरी को युवा पत्रकार जगदीश तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया था। जिससे उनके परिवार पर अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों की स्थिति को देखते हुए संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उचित आर्थिक सहायता की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार चंद्र शेखर जोशी, संगठन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, सूरी पंत, सुरेश गड़कोटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें