Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

: देहरादून:शासन द्वारा गुरिल्लाओं की मांगे मानने के आश्वासन के बाद गुरिल्ला आंदोलन स्थगित 10 मार्च तक दिया समय

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 19, 2025
शासन द्वारा गुरिल्लाओं की मांगे मानने के आश्वासन के बाद गुरिल्ला आंदोलन स्थगित 10 मार्च तक दिया समय अपनी नौकरी व पेंशन की मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन प्रदेश अध्यक्ष युद्ध वीर सिंह राणा के निर्देश पर देहरादून में आंदोलन कर रहे हजारों गुरिल्लाओं को आज दिनांक 19 फरवरी को शासन द्वारा नौकरी व पेंशन की मांग मानने का आश्वासन देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर फिलहाल आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा ने बताया आज मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय स्तर से श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल गृह सचिव के द्वारा एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला पदाधिकारीयों को 11:00 बजे सचिवालय में बैठक के लिए बुलाया गया और उस बैठक में सचिव द्वारा 60 वर्ष से ऊपर के गुरिल्लाओ तथा गुरिल्ला आश्रितों की पहली पीढ़ी को पेंशन तथा 60 वर्ष से नीचे के गुरिल्लाओ को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है जिसमें गृह सचिव के द्वारा 10 मार्च तक का समय मांगा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अगर मणिपुर की तर्ज पर हमारी तीन सूत्रीय मांगे सरकार नहीं मानती है तो 10 मार्च से एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला फिर से गुरिल्ला महाआंदोलन देहरादून में शुरू कर देंगे यह गुरिल्लाओ की ओर से धामी सरकार को चेतावनी है और अगर 10 मार्च तक हमारी तीन सूत्रीय मांगे धामी सरकार नहीं मानती है तो संपूर्ण उत्तराखंड के गुरिल्ला एक बार फिर से देहरादून कूच करेंगे। एक महारैली और अनिश्चितकालीन आंदोलन करने और आत्मदाह जैसे कदमों के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा फिलहाल शासन के आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित किया गया है समाप्त नहीं कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन को किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा

जरूरी खबरें