Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अधिवक्ता राजीव ओली ने समर्थको संग बार काउंसिल आफ उत्तराखंड सदस्य पद हेतु किया नामांकन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 11, 2026

अधिवक्ता राजीव ओली ने समर्थको संग बार काउंसिल आफ उत्तराखंड सदस्य पद हेतु किया नामांकन।

अधिवक्ता साथियों से प्रथम वरीयता मत देने की अपील।फरवरी माह में बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव होने जा रहे हैं। जिसकी नामांकन प्रक्रिया जारी है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव ओली के द्वारा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बार काउंसिल आफ उत्तराखंड चुनाव में सदस्य पद हेतु अपना नामांकन कराया। राजीव ओली वर्तमान में हल्द्वानी सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं और काफी तेज तर्रार अधिवक्ता माने जाते हैं। मूल रूप से राजीव ओली लोहाघाट के सुई गांव के निवासी हैं।अधिवक्ता राजीव ओली ने प्रदेश के सभी ज्येष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं से बार काउंसिल ऑफ़ उत्तराखंड चुनाव में सदस्य पद पर उन्हें प्रथम वरीयता मत देने की अपील की है।कहा वह हमेशा अधिवक्ता हितों की लड़ाई लड़ेंगे तथा अधिवक्ताओं के हर सुख दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने चंपावत जिले सहित प्रदेश के सभी जिलों के अधिवक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। कहा उन्हें पूरा विश्वास है अधिवक्ता साथियों का पूरा सहयोग उन्हें मिलेगा।

जरूरी खबरें