Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत जिला जजी की एडवोकेट मनीषा व पूजा बनी सहायक अभियोजन अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 18, 2025
एडवोकेट मनीषा व पूजा बनी सहायक अभियोजन अधिकारी जिला जजी चंपावत की अधिवक्ता पूजा अधिकारी व मनीषा उप्रेती का सहायक अभियोजन अधिकारी (फौजदारी)पद के लिए चयन हुआ है। जिस पर जिला बार संघ ने खुशी का इजहार करते हुए दोनों युवा अधिवक्ताओं को बधाई दी है। दोनों अधिवक्ता अपने पेशे के प्रति काफी ईमानदार छवि की है। सहायक अभियोजन अधिकारी के दो पदों के लिए चार अधिवक्ताओं ने आवेदन किया था, योग्यता के आधार पर अधिवक्ता मनीषा उप्रेती तथा पूजा अधिकारी का चयन सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ है। दोनों अधिवक्ताओं के सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयन होने पर बार संघ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश उप्रेती, सुरेश जोशी,सुनील खर्कवाल, आर एस रसवाल, पी एस पटनी, डीजीसी भास्कर मुरारी, डीजीसी रमेश उप्रेती, डीजीसी विद्याधर जोशी, नवीन मुरारी, एस डी ओझा, गुनानंद थवाल, हेम जोशी, कुंदन राणा, अशोक चौधरी, कुंदन राणा, राजेंद्र पांडे, मोहित पांडे, निर्मल तड़ागी, मनोज कुमार राय, विजय राय, हरीश चंद्र उप्रेती, आलोक पांडे, दीपक जोशी, गंगा, मृदुल मौनी, अंजलि, प्रांजल वर्मा, दीपाली मेहता आदि ने दोनो युवा अधिवक्ताओं को बधाई दी है।

जरूरी खबरें