Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में टला बड़ा हादसा सड़क में पलटी सवारियो से भरी बुलेरो।

चम्पावत व लोहाघाट महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनता से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

सूचना

: केदारनाथ पैदल मार्ग में हादसा, दुकान के मलबे में दबे सात तीर्थ यात्री

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
केदारनाथ पैदल मार्ग में हादसा, दुकान के मलबे में दबे सात तीर्थ यात्री सोमवार की रात को केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग के पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान अचानक टूट गई। दुकान के अन्दर बैठे 7 यात्री मलवे के नीचे दब गए है। सूचना पर आपदा कन्ट्रोल रूम द्वारा डीडीआरएफ टीम जंगलचट्टी व डीडीआरएफ टीम गौरीकुंड को सूचना प्राप्त होने पर टीमें तुरंत मोके पर पहुचकर सभी घायल व्यक्तियो को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया यहाँ जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल व्यक्तियो को टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया।। घायलों में निकान्त यादव पुत्र शिव सिंह यादव, उम्र - 14 वर्ष, निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश, रीना यादव पत्नी शिव सिंह यादव, उम्र - 36 वर्ष, ग्वालियर ( मध्यप्रदेश) , रेखा यादव पत्नी प्रताप सिंह उम्र - 35 वर्ष निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश), आराध्य यादव पुत्र प्रताप सिंह। उम्र - 13 वर्ष, निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।, श्रेयांश पुत्र प्रताप सिंह।उम्र - 13 वर्ष, निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)। कार्तिक यादव पुत्र शिव सिंह। उम्र - 09 वर्ष । निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।, उज्ज्वल भाटिया पुत्र सुनील अनैजा।उम्र - 23 वर्ष । निवासी- फ़रीदाबाद (दिल्ली)। शामिल हैं।

जरूरी खबरें