Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

: कैंटर की पाल बाधते समय हुआ हादसा पम्दा(बारा कोट)निवासी चालक की मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 3, 2025
कैंटर की पाल बाधते समय हुआ हादसा पम्दा(बारा कोट)निवासी चालक की मौत कैलाश चंद्र जोशी(51)पुत्र स्वर्गीय हरिदत्त जोशी निवासी ग्राम सभा पम्दा(बाराकोट )हाल निवास खटीमा, का राम मूर्ति अस्पताल, बरेली में 02 मार्च आकस्मिक निधन हो गया है लड़ीधुरा मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी के मुताबिक कैलाश चंद्र जोशी कैंटर चालक थे। बताया जा रहा है कि 01 मार्च की रात्रि में लगभग 1:00 बजे कैंटर में पाल बांधते समय रस्सी टूट जाने से वह कैंटर से गिरकर घायल हो गए थे, उन्हें राम मूर्ति अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी 2 मार्च 2025 की रात्रि में मृत्यु हो गई है। मृतक कैलाश जोशी का अंतिम संस्कार आज 3 मार्च को दोपर बाद शारदा घाट टनकपुर मे किया जाएगा।लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, मंच सदस्यों तथा क्षेत्र वासियों ने कैलाश चंद्र जोशी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है

जरूरी खबरें