Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

: लोहाघाट:रामलला के दर्शन को जा रहे बाराकोट के युवक की लखीमपुर खीरी में कार दुर्घटना में हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 10, 2024
रामलला के दर्शन को जा रहे बाराकोट के युवक की लखीमपुर खीरी में कार दुर्घटना में हुई मौत बाराकोट निवासी प्रतीक शर्मा(30वर्ष) पुत्र भुवन चंद्र शर्मा, प्रवक्ता,भूगोल रा0इ0का0 पीपलकोट (पिथौरागढ़), निवासी ग्राम बाराकोट का आज दिनांक 10 मार्च 2024 को लखीमपुर खीरी,उ0प्र0 में प्रातः लगभग 5:00 बजे कार दुर्घटना में मौत होगई बताया जा रहा है कि प्रतीक निजी वाहन से अपने साथियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन को जा रहे थे। तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया प्रतीक का पार्थिव शरीर आज रात लखीमपुर खीरी से बाराकोट लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल 11 मार्च 24 को रामेश्वर घाट पर किया जाएगा। वहीं क्षेत्र के युवा प्रतीक के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है  हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के कारण हआ दुर्घटना में कार के  परखच्चे उड़ गए हैं लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी व मंच के सदस्यों तथा बाराकोट क्षेत्र के लोगों ने प्रतीक के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मां भगवती से प्रार्थना करते हुए मृतक की पवित्र आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की सामर्थ प्रदान करें।

जरूरी खबरें