Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

सूचना

: चंपावत:नोलिया गांव (पाटी )में शॉर्ट सर्किट से दो मकानो में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 7, 2024
नोलिया गांव पाटी में शॉर्ट सर्किट से दो मकानो में लगी भीषण आग लाखों का हुआ नुकसान बुधवार तड़के चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्त नोलिया गांव मे जगत सिंह चिलवाल पुत्र स्व शेर चिलवल व हरुली देवी पत्नी शेर सिंह चिलवाल के मकान में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आज सुबह लगभग 3:30 बजे भीषण आग लग गई आग से दोनो मकान क्षतिग्रस्त हो गये है आग लगने का पता चलते ही घर के भीतर सो रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर की ओर भागे तथा ग्रामीणों को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे सभी ग्राम वासियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकानों के भीतर रखा सारा समान जलकर राख हो गया आग लगने से दोनों परिवारों को लाखों का नुकसान पहुंचा है और भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं धधकती आग की लपटों के बीच ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया वही ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के द्वारा पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की गई है वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश सिंह गैड़ा ने बताया आग से किसी भी प्रकार की जन हानि व पशु हानि नहीं हुई है लेकिन दोनों परिवारों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है उनके द्वारा प्रशासन व अन्य जनप्रतिनिधियों को इस बात की सूचना दे दी गई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है अब प्रशासन की टीम मौके पर नुकसान का आकलन करेगी फिलहाल पीड़ित परिवारों को तुरंत प्रशासनिक मदद की जरूरत है आग  बुझाने में जगत सिंह, दीपक नौलिया, केसर सिंह नौलिया, दुर्गा सिंह, राम सिंह, गंगा सिंह ,कैलाश सिंह गैड़ा प्रधान प्रतिनिधी आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें