Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

लोहाघाट:दीपक जोशी फिर बने मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष।

सूचना

: अल्मोड़ा:पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 17, 2024
पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत अल्मोड़ा पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। मृत सिपाही का नाम सुंदर शाही बताया जा रहा है, जो कपकोट बागेश्वर का निवासी था। आनन् फानन में उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद, पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार सुबह करीब सवा छः बजे की है जब उसे गोली लगी। इस घटना की जांच के लिए एसपी देवेंद्र पींचा समेत पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक यह नहीं स्पष्ट है कि क्या यह हादसा था या फिर सिपाही ने खुद को गोली मारी। इस मामले की पूरी जांच हो रही है और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रही। पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें संदिग्धता की संभावना भी है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जरूरी खबरें