Thursday 2nd of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग की चार देवली मंदिर श्रृंखला को मानस माला कॉरिडोर में शामिल करने की मुख्यमंत्री से मांग।

चंपावत:डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी, सरकार की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश।

लोहाघाट:डीएम मनीष कुमार के संज्ञान लेने पर पाटन पाटनी में हुआ गैस वितरण, ग्रामीणों में खुशी की लहर

लोहाघाट में रोजगार मेले में 93 युवाओं का मौके पर चयन

लोहाघाट:राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क पुस्तकों का वितरण।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में रोजगार मेले में 93 युवाओं का मौके पर चयन

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

लोहाघाट में रोजगार मेले मेले में 93 युवाओं का मौके पर चयन

9 प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी, 219 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा स्थानीय

युवाओं को मिला बड़ा अवसर

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, चम्पावत द्वारा स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा , मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी0एस 0खाती ,सतीश चंद्र पांडे व प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। इनमें हेता ऑरगेनिक, पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, क्वैस क्रॉप प्राइवेट लिमिटेड, जे०टी०ई०के०टी० इंडिया लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड, एडविक हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड, मिंडा कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड तथा सुपर साइन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड जैसी अग्रणी कंपनियां शामिल रहीं।

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां कुल 219 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न चरणों में की गई चयन प्रक्रिया के उपरांत 93 अभ्यर्थियों का मौके पर ही अंतिम चयन किया गया, जबकि 58 अन्य अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश लखेड़ा एवं महाविद्यालय के कैरियर सेल के सदस्यों—डॉ. रूचिर जोशी, डॉ. भगतराम लोहिया, डॉ. मीना, डॉ. उमा काण्डपाल, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. पंकज टम्टा एवं डॉ. मनोज कुमार—द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के कार्मिकों, वर्तमान एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का भी सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पन्त ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में सेवायोजन कार्यालय से दीपक वर्मा, नवीन चन्द्र भट्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कृष्ण सिंह सौन, हीरा बल्लभ कुलेठा, चन्द्रशेखर जोशी, दिनेश जोशी एवं मनोज चौबे, पूर्व सैनिक मयंक ओली सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में युवाओं को स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके।

जरूरी खबरें