Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चमोली:एवलॉन्च आने से दबे 57 मजदूर 16 मजदूरों को निकाला सकुशल बाहर चमोली के माना गांव की घटना

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 28, 2025
एवलॉन्च आने से दबे 57 मजदूर 16 मजदूरों को निकाला सकुशल बाहर चमोली के माना गांव की घटना चमोली जिले के माना गांव के पास एवलांच आने से फंसे 57 मजदूरों में से 16 मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया है, वहीं दूसरी ओर संबंधित अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच रही। जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने X के माध्यम से जानकारी देते हुए कहाँ है की ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।उन्होंने भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की है ।

जरूरी खबरें