Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

: लोहाघाट:कनेडी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर मे 11 जुलाई से होगा 4 दिवसीय देवी महोत्सव 14 जुलाई को निकलेगी भव्य देवी रथ यात्रा

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 30, 2024
कनेडी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर मे 11 जुलाई से होगा 4 दिवसीय देवी महोत्सव विकासखंड लोहाघाट के कनेडी (किमतोली) के प्रसिद्द कालेशन मंदिर में देवी महोत्सव 11 जुलाई से प्रारंभ होगा ।रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय की गयी।समिति संरक्षक प्रोफेसर एल एम जोशी,जोगा दत्त जोशी की अध्यक्षता एवं संयोजक डॉ .सुधाकर जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में महोत्सव के आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया।तथा तय किया गया कि।प्रथम दिवस 11 जुलाई 2024 को प्रातः देव डागरों के पंचेश्वर तीर्थ में स्नान के बाद अखंड धूनी प्रज्ज्वलित की जाएगी,सुंदर कांड का पाठ, एवं रात्रि में भजन कीर्तन,का आयोजन होगा द्वितीय दिवस 12 जुलाई को प्रातः नित्य पूजन,दुर्गा चालीसा पाठ, मंदिर परिसर में वृक्षारोपण ,रात्रि भजन कीर्तन का आयोजन होगा।तृतीय दिवस 13 जुलाई को ,नित्य पूजन,दुर्गा सप्तशती पाठ ,जवान उठाना,रात्रि जागरण,झोड़ा गायन,भजन कीर्तन का आयोजन होगा।महोत्सव के चतुर्थ दिवस 14 जुलाई आषाढ़ शुक्ल अष्टमी को मुख्य मेला आयोजित होगा,जहाँ माँ भगवती एवं माँ कालिका की भव्य रथ यात्रा निकलेगी।बैठक में पुजारी दीप जोशी,प्रकाश जोशी,।महेश पांडेय,रेंजर दीप जोशी,भुवन पांडेय,प्रदीप जोशी,खड्ग सिंह बोहरा,नारायण सिंह रावत,राजू अधिकारी,राकेश जोशी, निक्कू जोशी,रामू जोशी,अंकित पांडेय,प्रमोद जोशी,आशुतोष जोशी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें