Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: लोहाघाट:6 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट के मल्लिकार्जुन स्कूल में अनावरण समारोह में करेंगे प्रतिभाग 

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 5, 2024
6 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट के मल्लिकार्जुन स्कूल में अनावरण समारोह में करेंगे प्रतिभाग प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 6 दिसंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद चंपावत के लोहाघाट में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:05 बजे अस्थाई हेलीपैड फोर्ती खेल मैदान, लोहाघाट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वह अस्थाई हेलीपैड फोर्ती खेल मैदान से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:30 बजे मल्लिकार्जुन स्कूल चिड़ियाडुंगा बनगांव, लोहाघाट पहुंचेंगे। जहां वह मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट के अनावरण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मध्यान्ह 12:40 बजे वह मल्लिकार्जुन स्कूल चिड़ियाडुगा बनगांव, लोहाघाट से प्रस्थान कर 12:55 पर अस्थाई हेलीपैड फोर्ती खेल मैदान लोहाघाट पहुंचेंगे तथा वहां से अपराह्न 1:05 बजे वह लोहाघाट से खटीमा,उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जरूरी खबरें