Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

सूचना

: लोहाघाट:जब शासन प्रशासन ने नहीं सुनी खुद सड़क के गड्ढे भर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को दिखाया आईना 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 4, 2024
जब शासन प्रशासन ने नहीं सुनी खुद सड़क के गड्ढे भर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को दिखाया आईना लोहाघाट हल्द्वानी मुख्य सड़क में बिसुंग क्षेत्र के कलचौड़ा में लंबे समय से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिनमें कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं तथा चौपहियां वाहन चालकों को भी वाहन संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से पीडब्लूडी लोहाघाट से सड़क के गड्ढों को भरने की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया सड़क में राहगीरो ,वाहन चालकों को हो रही दिक्कतों तथा वाहन दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए आखिर कलचौड़ा के ग्रामीणों ने खुद ही सड़क के गड्ढों को भरने का निर्णय लिया रविवार को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क में हुए बड़े-बड़े गढ़ों को कंक्रीट डालकर भरा ग्रामीणों ने कहा कई बार शासन प्रशासन से गड्ढों को भरने की मांग की गई पर किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जबकि यह लोहाघाट को हल्द्वानी, अल्मोड़ा, नैनीताल आदि क्षेत्रों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है तथा इस मार्ग से कई अधिकारी आए दिन गुजरते रहते हैं ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन को आईना दिखाते हुए आपस में सहयोग राशि जमा कर आज सड़क के गड्ढों को भरा गया ताकि सड़क में कोई घटना दुर्घटना व यात्रियों को दिक्कत न हो सके कुल मिलाकर ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को भरकर शासन प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया है। इस सराहनीय कार्य में भुवन मुरारी ,धीरज मुरारी ,रोहित फर्त्याल सहित कई युवा शामिल रहे मालूम हो इस मुख्य सड़क में कोली ढेक के पास भी बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं ग्रामीण लंबे समय से गड्ढों को भरने की मांग कर रहे हैं पर पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री धामी के द्वारा अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं

जरूरी खबरें