Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: चंपावत:पाटी में पेंशन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में पहुंचे पेंशनर्स

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 6, 2024
पाटी में पेशन जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में पहुंचे पेंशनर्स शुक्रवार 6 दिसंबर को चंपावत जिले के पाटी में उपकोषाधिकारीधिकारी पाटी गणेश दत्त चौथीया की अध्यक्षता में पाटी उपकोषागार की ओर से पेंशनर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी चंपावत सुश्री सीमा बंगवाल ,विशिष्ट अतिथि पेंशनर संगठन पाटी के अध्यक्ष गुणानंद गहतोड़ी, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र व सचिव चिंतामणि शर्मा रहे कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पेंशनरों को सहायक लेखाकार मुकेश कुमार द्वारा ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र भरने एवं गोल्डन कार्ड के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी पेंशनरों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया जिसमें 85 वर्ष के बुजुर्ग पेंशनर डॉक्टर प्रेम बल्लभ शर्मा (शास्त्री जी) मुख्य रहे इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष उपकोषाधिकारी पाटी गणेश दत्त चौथीया द्वारा सभी पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र भरने विषयक अनुरोध किया गया साथ ही उनके द्वारा डिजिटल माध्यम के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में भी अवगत कराया गया कार्यक्रम में पेंशनर संगठन पाटी के अध्यक्ष गुणानंद गहतोड़ी के द्वारा भी पेंशनर्स को संबोधित किया गया कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी चंपावत सुश्री सीमा बंगवाल के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने पेंशनरों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने की अपील की कहा नई तकनीक से जुड़कर हम पेपर लेस व्यवस्था से जुड़ सकते हैं जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उपयोगी साबित होगी कार्यक्रम का संचालन कोषागार के सहायक लेखाकार नितिन जोशी का रहा कार्यक्रम में सहायक कोषाधिकारी मनोज सिंह कुवर ,लेखाकार किशोर जोशी, अनिल कुमार ,ललित सिंह मनराल तथा पेंशनर्स में भागीरथ सोरारी , केशव दत्त खीमानंद जोशी ,राजेंद्र सिंह मेहता, विष्णु दत्त पचौली, तुलसी बिष्ट ,विष्णु देवी ,आशा देवी सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे

जरूरी खबरें