Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

: केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट मे छात्र-छात्राओं की विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडलों की दी प्रस्तुति

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 13, 2023
केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट मे 50वी जवाहरलाल नेहरू विद्यालय स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट में आज 50वी जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक विद्यालय स्तरीय गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप त्यागी के द्वारा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के 200 बच्चों ने 60 से अधिक विज्ञान ,गणित व पर्यावरण विज्ञान के एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए । प्रवक्ताभौतिक विज्ञान कृष्ण सिंह रावत के निर्देशन में प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया इस दौरान विज्ञान शिक्षक श्री नवीन ध्यानी, डा . याराय्या कोंद्रू , आर के जदली व सुश्री सोनिका ने छात्रों का मार्ग दर्शन किया। प्रवक्ता रावत ने बताया कि 7 चुने गए सर्वश्रेष्ठ मॉडलो का प्रदर्शन संभागीय स्तर प्रदर्शनी में किया जाएगा जो कि केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार में आयोजित की जानी है। इस अवसर में प्राचार्य संदीप त्यागी के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं के बनाए गए मॉडलों का निरीक्षण कर उनके प्रयासो को सराहा गया प्राचार्य त्यागी ने कहा इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों की वैज्ञानिक क्षमता को निखारने में काफी सहायक सिद्ध होती है उन्होंने कहा आज के यही नन्हे वैज्ञानिक आगे चलकर देश के बड़े वैज्ञानिक के रूप में तब्दील होंगे तथा देश के लिए एक से बढ़कर एक आविष्कार करेंगे

जरूरी खबरें