Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:राष्ट्रव्यापी नवजात पुनर्जीवन कार्यक्रम प्रशिक्षण दिवस

लोहाघाट:चंपावत प्रकरण में गरमाई राजनीति कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूका पुतला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में मातृत्व दिवस पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

बाराकोट:आली विसराडी मे मानसून में आपदा आने का बड़ा खतरा। दहशत के साए में ग्रामीण।

हल्द्वानी में सपेरा गैंग का पर्दाफाश 25 लाख के जेवर और बर्तन बरामद

: चंपावत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को जल्द मिलेगा मोबाइल कनेक्टिविटी का लाभ: सांसद अजय टम्टा

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 10, 2023
चंपावत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 मोबाईल टावर लगाएगा बीएसएनएल   अपने दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी लोकसभा का अधिकांश क्षेत्र नेपाल , तिब्बत वा चाइना बॉर्डर से लगा हुआ है जहां मोबाइल कनेक्टिविटी की दिक्कतों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लोकसभा के सीमावर्ती क्षेत्रों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए बीएसएनल के 150 मोबाइल टावरों के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं जिसमें 24 मोबाइल टावर चंपावत जिले के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र में लगने हैं सांसद ने कहा जल्द ही चंपावत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जाएगा ताकि भारत सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का भरपूर लाभ अंतिम क्षेत्र में खड़े व्यक्ति को भी मिल सके सांसद टम्टा ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया मालूम हो चंपावत जिले का अधिकांश क्षेत्र नेपाल सीमा से जुड़ा हुआ है सीमावर्ती क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की काफी गंभीर समस्या रहती है जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन पढ़ाई करने में काफी कठिनाई उठानी पड़ती है

जरूरी खबरें